प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है.. आप में बहुत लोग बिहार की जनसंख्या कितनी है - 2022 bihar ki jansankhya kitni hai के बारे में नहीं जानते होंगे, इसीलिए आज हम इस लेख में बिहार की जनसंख्या, बिहार की जनसंख्या घनत्व, बिहार की ग्रामीण एवं शहरी जनसंख्या, बिहार में जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। 


बिहार की जनसंख्या कितनी हैं? Bihar ki jansankhya 2022

बिहार की जनसंख्या कितनी है, Bihar ki jansankhya kitni hai, population of Bihar

  • 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10 करोड़ 40 लाख 99 हजार 452 हैं, जिसमें बिहार के पुरुषों की जनसंख्या 5 करोड़ 42 लाख 78 हजार 157 है, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 4 करोड़ 98 लाख 21 हजार 295 है। जोकि बिहार की जनसंख्या भारत कुल जनसंख्या का 8.58% है। बिहार भारत का उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के बाद तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
  • बिहार राज्य की यह जनसंख्या 94,163 वर्ग किमी. (भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.86%) क्षेत्र पर फैला हुआ हैं, अर्थात कम क्षेत्रफल पर जनसंख्या का अधिक दबाव है। इस प्रकार क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का देश में 13 वाँ स्थान है।

2011 की जनगणना के अनुसार
  • कुल जनसंख्या : 104,099,452
  • पुरुषों की जनसंख्या : 54,278,157
  • महिलाओं की जनसंख्या : 49,821,295

वर्तमान में बिहार में 38 जिले हैं, जिनमें से सर्वाधिक आबादी वाला जिला पटना है, जिसकी जनसंख्या 58,38,465 हैं। जबकि सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है, जिसकी जनसंख्या 6,36,342 हैं।

सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला
  1. पटना - 5,838,465
  2. पूर्वी चंपारण - 5,099,371
  3. मुजफ्फरपुर - 4,801,062
  4. मधुबनी - 4,487,379

सबसे कम जनसंख्या वाला जिला
  1. शेखपुरा - 636,342
  2. शिवहर - 656,246
  3. अरवल - 700,843
  4. लखीसराय - 1,000,192


बिहार की जनसंख्या घनत्व 

  • बिहार भारत में सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। यहां की जनसंख्या वितरण में अत्यधिक और समानता पाई जाती है।
  • बिहार राज्य जनसंख्या घनत्व के दृष्टिकोण से देश में प्रथम स्थान पर है। बिहार की कुल जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है, जो देश की कुल जनसंख्या घनत्व से 728 अधिक है। भारत की कुल जनसंख्या घनत्व 382 ही है।
  • बिहार राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व शिवहर (1880 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) जिले की है, जिसका प्रमुख कारण उपजाऊ जलोढ़ मैदान एवं पर्याप्त मात्रा में जल की सुविधा कहां होना है जो कृषि के लिए अनुकूल है। जबकि सबसे कम जनसंख्या घनत्व कैमूर (488 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) है।

बिहार की ग्रामीण जनसंख्या

वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या का 88.77% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। बिहार में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला समस्तीपुर (96.56%) है जबकि सबसे कम ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला पटना (56.93%) है।


बिहार की शहरी जनसंख्या

वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या का 11.29% लोग शहरी क्षेत्रों में निवास करते हैं। 


बिहार में धार्मिक जनसंख्या की संरचना

भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने वर्ष 2011 में धार्मिक जनगणना के आंकड़े अगस्त 2015 प्रकाशित में किए :

  • हिंदू - 82.69%
  • मुस्लिम - 16.87%
  • ईसाई - 0.12%
  • सिख - 0.2%
  • बौद्ध - 0.02%
  • जैन - 0.02%
  • अन्य - 0.01%
  • धर्म नहीं बताने वाले - 0.24%


बिहार जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण

किसी राज्य की जनसंख्या वृद्धि इन मुख्य तीन प्रक्रियाओं पर निर्भर करता है : जन्म दर, मृत्यु दर एवं प्रवास

जन्म दर :- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है उसे जंतर कहते हैं। यह जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख घटक है, क्योंकि बिहार राज्य में सातों जन्म दर मृत्यु दर से अधिक तरह है।

मृत्यु दर :- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है। मृत्यु दर में तेजी से गिरावट बिहार की जनसंख्या में वृद्धि दर का मुख्य कारण है।

प्रवास :- लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का तीसरा घटक है । यह प्रवास देश के भीतर या देश के बाहर भी हो सकता है।


बिहार का लिंगानुपात

किसी देश अथवा राज्य के प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या के अनुपात को लिंगानुपात कहते हैं। 

2011 के जनगणना के अनुसार बिहार का लिंगानुपात 918 है। बिहार में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला गोपालगंज (1121) है, जबकि सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला मुंगेर (876) है। 


बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम

किसी देश अथवा राज्य के सतत एवं आर्थिक विकास के लिए, राज्य की जनसंख्या पर नियंत्रण करना जरूरी है। इसीलिए केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अमृत कार्यक्रम चलाए गए :

  • परिवार नियोजन कार्यक्रम - 1948 ई.
  • राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग का गठन - 1978 ई.
  • स्वामीनाथन समिति का गठन - 1984 ई.
  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की घोषणा - 1999 ई.


इसे भी पढ़े:-


बिहार राज्य के जिलावार जनसंख्या

  1. पटना - 58 लाख 38 हजार 465
  2. पूर्वी चंपारण - 50 लाख 99 हजार 371
  3. मुजफ्फरपुर - 48 लाख 1 हजार 62
  4. मधुबनी - 44 लाख 87 हजार 379
  5. गया - 43 लाख 91 हजार 418
  6. समस्तीपुर - 42 लाख 61 हजार 566
  7. सारण - 39 लाख 51 हजार 862
  8. दरभंगा - 40 लाख 37 हजार 385
  9. पश्चिमी चंपारण - 40 लाख 35 हजार 42
  10. वैशाली - 34 लाख 95 हजार 21
  11. सीतामढ़ी - 34 लाख 23 हजार 574
  12. सिवान - 33 लाख 30 हजार 464
  13. पूर्णिया - 32 लाख 64 हजार 619
  14. कटिहार - 30 लाख 71 हजार 29
  15. भागलपुर - 30 लाख 37 हजार 766
  16. बेगूसराय - 29 लाख 70 हजार 541
  17. रोहतास - 29 लाख 59 हजार 918
  18. नालंदा - 28 लाख 77 हजार 653
  19. अररिया - 28 लाख 11 हजार 569
  20. भोजपुर - 27 लाख 28 हजार 407
  21. गोपालगंज - 25 लाख 62 हजार 12
  22. औरंगाबाद - 25 लाख 40 हजार 73
  23. सुपौल - 22 लाख 29 हजार 76
  24. नवादा - 22 लाख 19 हजार 146
  25. बांका - 20 लाख 34 हजार 763
  26. मधेपुरा - 20 लाख 1 हजार 762
  27. सहरसा - 19 लाख 661
  28. जमुई - 17 लाख 60 हजार 405
  29. बक्सर - 17 लाख 6 हजार 352
  30. किशनगंज - 16 लाख 90 हजार 400
  31. खगड़िया - 16 लाख 66 हजार 886
  32. मुंगेर - 13 लाख 67 हजार 765
  33. जहानाबाद - 11 लाख 25 हजार 313
  34. कैमूर - 16 लाख 26 हजार 384
  35. लखीसराय - 10 लाख 912
  36. अरवल - 7 लाख 843
  37. शिवहर - 6 लाख 56 हजार 246
  38. शेखपुरा - 6 लाख 36 हजार 342


Video Credit : Praveen Sir
YouTube Channel : EDU  TERIA

_______________________________________

अपने दोस्तों में शेयर करें...