UP ki jansankhya kitni hai 2021, Uttar Pradesh ki jansankhya kitni hai
UP ki jansankhya ki jansankhya 
 
प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। आज मैं इस लेख में UP ki jansankhya kitni hai - उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी है 2022 पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। UP की जनसंख्या के साथ साथ उत्तर प्रदेश की शहरी जनसंख्या, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण जनसंख्या, यूपी की लिंगानुपात तथा उत्तर प्रदेश के धार्मिक जनसंख्या के बारे में भी उल्लेख किया हूं। 


उत्तर प्रदेश देश में जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। जानकारी के लिए बता दूं कि अगर उत्तर प्रदेश एक स्वतंत्र देश होता तो  आज के समय में चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया एवं ब्राजील के बाद विश्व का छठा सबसे बड़ा देश होता।


यूपी की कुल जनसंख्या कितनी है

2011 के जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 थी। जिसमें उत्तर प्रदेश पुरुषों की जनसंख्या 10 करोड़ 45 लाख 4 हजार 362 हैं, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 9 करोड़ 53 लाख 7 हजार 979 हैं। अगर यूपी जनसंख्या प्रतिशत की बात करें तो पुरुषों की जनसंख्या 52.28% है, जबकि महिलाओं का 47.72% हैं।

2011 की जनगणना :

  • कुल जनसंख्या - 19,98,12,341
  • पुरुष की जनसंख्या - 10,45,04,362
  • महिलाओं की जनसंख्या - 9,53,07,979

यूपी की जनसंख्या कुल आबादी 2,40,925 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। जो भारत की कुल जनसंख्या का 16.50% है। यूपी में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज (5,954,391)  है, जबकि यूपी की सबसे कम जनसंख्या वाला जिला महोबा (875,958) है।

सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले

  1. प्रयागराज - 5,954,391
  2. मुरादाबाद - 4,772,006
  3. गाजियाबाद - 4,681,645
  4. आजमगढ़ - 4,613,913

सबसे कम जनसंख्या वाले जिले

  1. महोबा - 875,958
  2. चित्रकूट - 991,730
  3. हमीरपुर - 1,14,285
  4. श्रवास्ती - 1,17,361


2022 के यूपी जनसंख्या अनुमानित आंकड़े

2019 में गैर सरकारी आंकड़ों अनुसार यूपी की कुल जनसंख्या 22 करोड़ से ज्यादा हो चुका था लेकिन  2021 में यूपी की अनुमानित कुल जनसंख्या 23,15,02,578 हैं। जिसमें पुरुषों के अनुमानित जनसंख्या 12,10,78,754 हैं, जबकि महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 11,04,23,824 हैं। 


2022 में यूपी अनुमानित जनसंख्या  

  • कुल जनसंख्या - 231,502,578
  • पुरुषों की जनसंख्या - 121,078,754
  • महिलाओं की जनसंख्या - 110,423,824

इसे भी पढ़ें :-


उत्तर प्रदेश की ग्रामीण जनसंख्या

2011 के जनगणना के अनुसार यूपी की कुल जनसंख्या का 77.73% लोग गांव में निवास करते हैं। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की जनसंख्या 155,317,278 हैं। जिसमें से पुरुषों की जनसंख्या 80,992,995 हैं, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 155,317,278 हैं।


उत्तर प्रदेश की शहरी जनसंख्या

2011 के जनगणना के अनुसार 22.27% लोग शहर में निवास करते हैं। यूपी में शहरों में निवास करने वाले लोगों की कुल जनसंख्या 44,495,063 हैं, जिसमें से पुरुषों की जनसंख्या 23,487,515 हैं, शेष महिलाओं की जनसंख्या 21,007,548 है।


उत्तर प्रदेश की जनसंख्या घनत्व

उत्तर प्रदेश जनसंख्या घनत्व के मामले में देश में चौथा स्थान रखती है। उत्तर प्रदेश की औसत जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। यूपी में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला गाजियाबाद है, जिसका जनसंख्या का घनत्व 3954 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. हैं। जबकि प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व ललितपुर का है, जिसका घनत्व 242 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है।

सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले

  1. गाजियाबाद - 3954
  2. वाराणसी - 2399
  3. लखनऊ - 1815
  4. संत रविदास नगर - 1513

सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले जिले

  1. ललितपुर - 242
  2. सोनभद्र - 270
  3. हमीरपुर - 275
  4. महोबा - 279


यूपी की लिंगानुपात

1000 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या को लिंगानुपात कहते हैं। यूपी की लिंगानुपात की बात करें तो प्रदेश का औसत लिंगानुपात 912 हैं। प्रदेश में जौनपुर सबसे अधिक लिंगानुपात और गौतम बुध नगर सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला है।

सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला

  1. जौनपुर - 1024
  2. आजमगढ़ - 1029
  3. देवरिया - 1017
  4. प्रतापगढ़ - 998

सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला

  1. गौतम बुध नगर - 851
  2. बागपत - 861
  3. हमीरपुर - 861
  4. कानपुर नगर - 862



उत्तर प्रदेश की धार्मिक जनसंख्या

  • हिंदू - 79.73%
  • मुसलमान - 19.26%
  • ईसाई - 0.18%
  • सिख - 0.32%
  • जैन - 0.11 
  • बौद्ध - 0.10%
  • धर्म नहीं बताने वाले - 0.29%
  • अन्य - 0.01%


उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर

वर्ष 2001 से 2011 के के समय यूपी की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 20.23% है। उत्तर प्रदेश में पुरुष की दशकीय वृद्धि दर 19.31% है जबकि महिला जनसंख्या वृद्धि दर 21.23% है। 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का दशकीय वृद्धि में देश में 14वां है।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक दशकीय वृद्धि वाला जिला बराईच (46.48%) है जबकि सबसे कम दशकीय वृद्धि वाला जिला श्रावस्ती (5.02%) हैं।

Read Also:-

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या Video By DECODE EXAM


UP ki jansankhya kitni hai, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या

_____________________________

अपने दोस्तों में शेयर करें...