प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। इस लेख में Rajasthan ki jansankhya | राजस्थान की जनसंख्या कितनी है 2022 से संबंधित पूरी जानकारी मिलने वाला है। देश की एक मनमोहक संस्कृति से भरपूर राजस्थान, जनसंख्या की दृष्टि से देश में आठवां सबसे बड़ा राज्य है। आज हम इसी राजस्थान की जनसंख्या के बारे में जानेंगे।
आज हम क्या-क्या जानेंगे!
राजस्थान की जनसंख्या कितनी है?
2022 में राजस्थान की जनसंख्या
राजस्थान की धार्मिक जनसंख्या
राजस्थान की लिंगानुपात
राजस्थान की साक्षरता दर
राजस्थान की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर
राजस्थान की जनसंख्या कितनी है?
2011 के जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 हैं। जिसमें से राजस्थान की पुरुषों की जनसंख्या 35,554,169 हैं, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 32,994,268 हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार
- कुल जनसंख्या : 68,548,437
- पुरुषों की जनसंख्या : 35,554,169
- महिलाओं की जनसंख्या : 32,994,268
राजस्थान की कुल जनसंख्या 342,239 प्रति वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जो भारत की कुल जनसंख्या का 5.66% है। जिसमें सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला जयपुर (6,626,178) है जबकि सबसे कम जनसंख्या वाला जिला जैसलमेर (669,919) है।
सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले
- जयपुर - 6,626,178
- जोधपुर - 3,687,165
- अलवर - 3,674,179
- नागौर - 3,307,743
सबसे कम जनसंख्या वाले जिले
- जैसलमेर - 669,919
- प्रतापगढ़ - 867,848
- सिरोही - 1,036,346
- बूंदी - 1,110,906
![]() |
Rajasthan ki jansankhya 2021 |
2022 में राजस्थान की अनुमानित आंकड़े
गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2022 में राजस्थान की अनुमानित कुल जनसंख्या 79,502,477 हैं। जिसमें पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 41,235,725 है, जबकि महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 38,266,753 हैं।
2022 में राजस्थान की जनसंख्या
- कुल जनसंख्या : 79,502,477
- पुरुषों की जनसंख्या : 41,235,725
- महिलाओं की जनसंख्या : 38,266,753
राजस्थान की धार्मिक जनसंख्या
धार्मिक जनसंख्या की बात करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या हिन्दुओं (60,657,103) हैं, जबकि सबसे कम जनसंख्या बौद्ध (12,185) की है।
- हिंदू - 88.49%
- मुस्लिम - 9.07%
- शिख - 1.27%
- ईसाई - 0.14%
- बौद्ध - 0.02%
- जैन - 0.91%
- अघोषित - 0.10%
- अन्य - 0.01%
राजस्थान की लिंगानुपात
प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या को लिंगानुपात करते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का लिंगानुपात 928 है। जिसमें बच्चों का लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 888 है। राजस्थान में सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला डूंगरपुर (994) है जबकि सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला धौलपुर (846) है।
सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला
- डूंगरपुर - 994
- राजसमंद - 990
- पाली - 987
- प्रतापगढ़ - 983
सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला
- धौलपुर - 846
- जैसलमेर - 852
- करौली - 861
- भरतपुर - 880
राजस्थान की साक्षरता दर
2011 के जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल साक्षरों लोगो की कुल जनसंख्या 38,275,282 हैं जो कुल आबादी का मात्र 16.11% है। जिसमें साक्षर पुरुष की जनसंख्या 23,688,412 हैं जो कुल आबादी का 79.19% है। जबकि साक्षर महिलाओं की जनसंख्या 14,586,870 हैं जो कुल आबादी का 52.13% है।
सबसे अधिक साक्षरता वाले जिले
- कोटा - 76.56%
- जयपुर - 75.51%
- झुंझनू - 74.13%
- सीकर - 71.91%
सबसे कम साक्षरता वाले जिले
- जालोर - 54.86%
- सिरोही - 55.25%
- प्रतापगढ़ - 55.97%
- बांसवाड़ा - 56.33%
राजस्थान की जनसंख्या दशकीय वृद्धि दर
किसी भी देश की तेजी से बढ़ती हुई लोगों की संख्या को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं।
10 वर्षों के मध्य जनसंख्या में प्रतिशत वृद्धि दर को दशकीय की वृद्धि दर कहते हैं। राजस्थान की जनसंख्या वृद्धि 21.3% है जिस में सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि वाला जिला बाड़मेर है, जबकि सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि वाला जिला गंगानगर है।
सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला
- बाड़मेर - 32.55%
- जैसलमेर - 31.8%
- जोधपुर - 27.69%
सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला
- गंगानगर - 10%
- झुंझुनू - 11.8%
- पाली - 11.99%
अपने दोस्तों में शेयर करें...
0 Comments
Post a Comment
अपना टिप्पणी (Comments) टाइप करें