प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। प्रतिदिन की तरह आज इस लेख में भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य एवं उनके कलाकार Indian Classical Dance के अंतर्गत नृत्य की परिभाषा, भारत के सभी शास्त्रीय नृत्य एवं उसकी विशेषताएं, भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य की सूची और Indian Classical Dance की PDF भी Download Link शामिल किया गया है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।


नृत्य (Dance) :− सू-सम्बद्ध लय और संगीत के साथ अकेले अथवा अन्य सहयोगियों के साथ थीरकन को 'नृत्य' कहा जाता है।

प्राचीन ग्रंथों में नृत्य का देवता नटराज शिव का वर्णन है जिसने 108 विभिन्न तरह के निर्णय का आविष्कार किया है जिसमें तांडव नृत्य प्रमुख है।

प्राचीन काल में नृत्य की दो शैलियां थी :−

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य , Pramukh shastriya nritya pic, Indian classical dance

1. तांडव : भगवान शिव द्वारा घोषित शक्तियुक्त मनुष्ययोचित नृत्य

2. लाश्य : मृदुल, शोभायुक्त स्त्री जाति का नृत्य।

भारतीय नृत्य तीन प्रकार के हैं : शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य और जनजातीय नृत्य।


भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य एवं उनके कलाकार | Indian Classical Dance

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य, उनकी कलाकार एवं विशेषताएं का वर्णन निम्नलिखित इस प्रकार है :-


भारतनाट्यम नृत्य :− 

दक्षिण भारत की मुख्य शास्त्रीय नृत्य शैली, जिसमें कविता संगीत नृत्य एवं नाटक का अद्भुत समावेश होता है। भारतनाट्यम मुख्य रूप से मद्रास एवं तंजौर में प्रचलित है।

भारतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य के मुख्य क्रम निम्न प्रकार से हैं : जाति−स्वरम, शब्दम, वरणम एवं तिल्लाना।

प्रमुख कलाकार :− पदम सुब्रह्मण्यम, यामिनी कृष्णमूर्ति, अरुंडेल रुक्मिणी देवी, मलाविका, साररुकई, एस.के. सरोज, लीला जैकसन, रामगोपाल, वैजयंती माला, कोमल वरदन आदि


कत्थक नृत्य :− 

कथक नृत्य उत्तर भारत का कृष्ण द्वारा किया गया प्रमुख नटवरी नृत्य है, जिसे कथवरी नटवरी नृत्य भी कहा जाता है। इस शास्त्रीय नृत्य के दो अंग होते हैं : 1. तांडव 2. लास्य।

प्रमुख कलाकार :− लच्छू महाराज, अच्छन महाराज, शंभू महाराज, जमयाती जोशी, सितारा देवी, चंद्रलेखा, शोभना नारायण, गोपी कृष्ण, बिरजू महाराज, सुखदेव महाराज, मालविका सरकार, सुखदेव महाराज आदि


मोहिनीअट्टम नृत्य :− 

मोहिनीअट्टम नृत्य केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली है जो भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में केरल में सागर के तट पर किया था।

प्रमुख कलाकार :− हेमा मालिनी, तारा, निडुगड़ी, भारतीशिवाजी, श्रीदेवी, काला देवी, रागिनी देवी, गीता गायक, के. कल्याणीअम्मा तंकमणि, कनकरेली।


ओडीसी नृत्य :− 

ओडिशा में प्रचलित यह शास्त्रीय नृत्य शैली प्राचीनतम है तथा भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। इसके मुख्य अंग नेत्र संचालन, ग्रीवा संचालन, हस्तक, मुद्राओं में पद संचलन हैं।

प्रमुख कलाकार :- कालीचरण पटनायक, इंद्रानी रहमान, काली चंद, सोनल मानसिंह माधवी मुद्गल सुजाता मिश्र, प्रियवदा मोहंती, मिनाती दास, संयुक्ता पाणिग्रही, मायाधर राउत, रंजना डेनियल्स आदि


कथकली नृत्य :− 

एक केरल और मलावर क्षेत्र की नृत्य शैली है पुरुष प्रधान रस नृत्य व संगीत और अभिनय की संयुक्त कला को कथकली की संख्या मिली है।

इसके दो प्रकार के पात्र होते हैं : 1. पाचा (नायक) 2. केटी (राक्षस)

प्रमुख कलाकार :− मृणालिनी साराभाई, उदय शंकर, कृष्ण कुटी, आनंद शिवरामन, संताराम, राम गोपाल, बलोल नारायण मैनन, रुक्मिणी देवी।


मणिपुरी नृत्य :−

मणिपुरी नृत्य पूर्वी बंगाल में पूर्वोत्तर प्रांतों की नृत्य शैली है जिसे लाइहरोबा तथा रास नृत्य के नाम से भी जाना जाता है।

मणिपुरी रास के निम्नलिखित प्रकार है : 1. बसंत रास 2. महारास 3. कंजूरास 4. गोस्टरास 5. नित्यरास 6. उखलरास।

प्रमुख कलाकार :− झावेरी बहनें, गंबिता देवी, सिंहजित सिंह, थाबंल यामा, रीता देवी, सविता देवी, कलावती देवी, निर्मला मेहता।


कुचिपुड़ी नृत्य :− 

दक्षिणी भारत केआंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध नृत्य वैदिक एवं उपनिषदों में वर्णित धर्म का प्रसार करने वाला यह शास्त्रीय नृत्य भगवान एवं पुराण पर आधारित है।

कुचिपुड़ी नृत्य प्रमुख नाटक : दशावतार शब्दम, प्रहलाद शब्दम, श्रीराम पत्ताभिशेक, शिवाजी शब्दम आदि

प्रमुख कलाकार :− स्वप्नसुंदरी, चिंताकृष्णमूर्ति, राजा रेड्डी, वेंप्रती सत्य नारायणन, यामिनी कृष्णमूर्ति, लक्ष्मी नारायण आदि


भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य की सूची | List of Indian Classical Dance


क्र. सं. शास्त्रीय नृत्य राज्य कलाकार
 1.  भारतनाट्यम  तमिलनाडु  यामिनी कृष्णमूर्ति, सोनल मानसिंह, रुक्मिणी देवी, दीवाल सरस्वती, पद्मा सुब्रमण्यम, मालविका सरकार, प्रियदर्शनी गोविंद, SK सरोज, रामगोपाल, लीला सैमसन, मृणालिनी साराभाई, वैजयंतीमाला बाली।
 2.  कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश  यामिनी कृष्णमूर्ति, लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राधा रेड्डी, स्वप्न सुंदरी, राजा रेडी, वेदांतम सत्यनारायण वेमंती चेनासत्यम।
 3.  ओडीसी  ओडीशा  संयुक्त पानीग्राही, सोनलमान सिंह, किरण सहगल, माधवी मुद्गल, रानी कर्न, कालीचरण पटनायक, इंद्रानी रहमान, शेरोन लोबेन, 
गुरु : मोहन महापात्र, केलुचरण महापात्र, पंकज चरणदास, हरिकृष्ण बेहरा, मायाधर रावत।
 4.  कथक  उत्तर भारत बिरजू महाराज, लच्छू महाराज, सुखदेव महाराज, सितारा देवी, गोपी कृष्ण, शोभना नारायण, मालविका सरकार, चंद्रलेखा, बिंदादीन महाराज, अच्छन महाराज, नारायण प्रसाद ।
 5.  कथकली  केरल  बलतोल नारायण मैनन, उदय शंकर, कृष्ण नायर, संता राव, मृणालिनी साराभाई, आनंद शिवरामन, कृष्ण कुटी।
 6.  मणिपुरी  मणिपुर  गुरु अमली सिंह, अतंब सिंह, नल कुमार सिंह, झावेरी बहनें, सविता मेहता, कलावती देवी, चारु माथुर, सोनारिक सिंह, गोपाल सिंह, बिंबावती।
 7.  मोहिनीअट्टम  केरल  कल्याणी अम्मा, भारतीय शिवाजी, रागिनी देवी, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, शांताराव, तारा निडीगाड़ी, गीता गायक


भारत के शास्त्रीय नृत्य | Indian Classical Dance PDF Download

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य की सूची का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए PDF Logo पर क्लिक करें :
भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य pdf download , Indian classical dance PDF download


निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य एवं उनके कलाकार | Indian Classical Dance जिसके माध्यम से भारत के शास्त्रीय नृत्य एवं उनकी विशेषताएं, भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य की सूची एवं भारत के शास्त्रीय नृत्य की पीडीएफ डाउनलोड लिंक उपलब्ध करवाया जो आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। अगर इसी तरह की और नई-नई जानकारियां प्राप्त करने के लिए www.MyNearExam.in को विजिट करते रहे धन्यवाद

इसे भी पढ़ें:-