प्रिय पाठको! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। आज मैं इस लेख के माध्यम से भूगोल विषय के अंतर्गत आने वाले सौरमंडल के सभी 8 ग्रह के नाम एवं चित्र के साथ उसकी विवेचना करने वाला हूं। जिसके अंतर्गत सौरमंडल (Solar System in Hindi), सूर्य (Sun), सूर्य की संरचना (Stracture of Sun), सौरमंडल के ग्रहों का विवरण विस्तृत रूप से करने वाला हूं जो निम्नलिखित इस प्रकार वर्णित है :-


सौरमंडल (Solar System)

• सौरमंडल के साथ 8 ग्रह उनके उपग्रह कुछ छुद्र ग्रह तथा बड़ी संख्या में घूमकेतु (Comets) सम्मिलित हैं।

Solar System in Hindi, सौरमंडल का चित्र, सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र
Solar System in Hindi | सौरमंडल का चित्र

• सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिंड को ग्राहक आते हैं तथा ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंड को उपग्रह कहते हैं। ग्रहों की गति का नियम केप्लर ने प्रतिपादित किया।

• वन एलेन बेल्ट तथा चुंबकीय मंडल इसकी ऊंचाई धरातलीय सतह से 64 किलोमीटर है यह बेल्ट पृथ्वी के चुंबकीय कवच है, जिसमें सूर्य से निकले हुए प्रोटॉन्स एवं इलेक्ट्रॉन्स फंसकर पृथ्वी के चुंबकीय शक्ति से बंध जाती है।


सूर्य (Sun)

• सौरमंडल में सूर्य प्रधान है क्योंकि सौरमंडल निकाय के द्रव्य का लगभग 99.99% द्रव्य सूर्य में निहित है। सूर्य एक तारा है। इसका परिक्रमा काल 25 करोड़ वर्ष है, जिसे ब्रह्मांड वर्ष (Cosmos year) कहा जाता है।

• सूर्य अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है सूर्य एक गैसीय गोला है, जिसमें 71% हाइड्रोजन, 26.5% हीलियम तथा 2% आने भारी तत्व जैसे लिथियम व यूरेनियम हैं। 

• सूर्य का केंद्रीय भाग कोर (Core) कहलाता है, जिसका तापमान 15 मिलियन केल्विन (1.5×10^7K) है तथा बाहरी सतह का तापमान 6000°C है।

• सूर्य की ऊर्जा का स्रोत वहां पर होने वाला नाभिकीय संलयन है। जिसमें हाइड्रोजन का हीलियम में रूपांतरण होता है।


सूर्य की संरचना (Structure of Sun)

• सूर्य की दीप्तिमान सतह को (मध्य भाग) प्रकाश मंडल कहते (Photosphere) हैं। प्रकाश मंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते हैं क्योंकि सूर्य वायुमंडल के प्रकाश का अवशोषण कर लेता है, इसे वर्ण मंडल (Chromosphere) कहते हैं यह लाल रंग का होता है।

• परिमंडल सूर्य के चारों ओर एक पतला वातावरण है जो पूर्ण सूर्यग्रहण के समय दिखाई देता है यह X-किरण उत्सर्जित करता है।

• पृथ्वी की सतह पर कुछ काली रेखाएं दिखाई पड़ती है जिन्हें फ्राउनहोफर रेखाएं (Fraunhofer lines) कहा जाता है।

• सौर प्रदीप्ति (Solar Flare) सूर्य की सतह से निकलने वाली विशाल ऊर्जा है जो उच्च गति वाले परमाणु नाभिक और इलेक्ट्रॉनों के रूप में होती है जिन्हें कॉस्मिक किरणें (Cosmic Rays) कहते हैं।

• सौर पवन का जब वायुमंडल में घर्षण होता है तो पृथ्वी के दोनों ध्रुवों पर रोशनी की बरसात जैसा नजारा होता है, जिसे उत्तरी ध्रुव पर अरोरा बोरियोलिस (Aurora Borialis) एवं दक्षिणी ध्रुव पर औरोरा ऑस्ट्रेलिस (Aurora Austraslis) कहते हैं।


नोट :-

• सूर्य की आयु 5 वर्ष है जबकि इसकी कुल जीवनकाल 10 अरब वर्ष का है।

• सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार किलोमीटर है जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 110 गुना है।

• सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड लगता है।


ग्रह (Planet)

• ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने वाले पिंड है जो सूरज से ही निकले हुए भाग है। ये सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं और सूर्य से ही ऊष्मा प्राप्त करते हैं।

• शुक्र (Venus) एवं अरुण (Uranus) सूर्य के चारों ओर पूर्व से पश्चिम की दिशा में परिभ्रमण करते हैं जबकि अन्य सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की दिशा में परिभ्रमण करते हैं।

• बृहस्पति (Jupiter) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है जबकि बुध (Mercury) सबसे छोटा ग्रह है।


सौरमंडल में ग्रहों का विवरण

सौरमंडल के ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया गया है जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं :−

(i) आंतरिक  या पार्थिव ग्रह (Terrestrial or Inner Planet) : आंतरिक या पार्थिव ग्रहों की संख्या चार हैं जिसके अंतर्गत बुध, शुक्र, पृथ्वी एवं मंगल ग्रह आते हैं।

(ii) वृहस्पतिय या बाह्य ग्रह (Jovean or Outer Planet) : बाह्य ग्रह के अंतर्गत बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण ग्रह आते है।


सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र

सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों (1.बुध, 2.शुक्र, 3.पृथ्वी, 4.मंगल, 5.बृहस्पति, 6.शनि, 7.अरुण, 8.वरुण) का नाम एवं चित्र निम्नलिखित इस प्रकार वर्णित है।

सोलर सिस्टम इन हिंदी, सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र
सौरमंडल का चित्र | pic Of Solar System


>जिन पांच ग्रहों को खुली आंखों से देखा जा सकता है वे हैं - बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति एवं मंगल।

>आकार के अनुसार घटते क्रम में सही ग्रहों का क्रम - बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी शुक्र, मंगल एवं बुध।

>सूर्य से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रह का सही क्रम − बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण।

>पृथ्वी से बढ़ती हुई दूरी के अनुसार में ग्रहों का सही क्रम − शुक्र, पृथ्वी, मंगल एवं बृहस्पति।


1. बुध (Mercury)

• यह सूर्य का सबसे नजदीक ग्रह है। यह ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह भी है, जो अपनी धुरी पर 58.65 दिनों में घूमता है तथा सूर्य की परिक्रमा 88 दिनों में पूरी करता है।

सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र, बुध (Mercury) ग्रह के चित्र,
बुध (Mercury) ग्रह के चित्र

• बुध ग्रह सौरमंडल का वैसा ग्रह है जिसका कोई उपग्रह नहीं है बुध पर वायुमंडल का अभाव है तथा चंद्रमा के समान दिखता है।

• इस ग्रह पर दिन में सतह का तापमान  +467°C तथा रात्रि में -183°C होता है यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है।

• बुध ग्रह का विशिष्ट गुण : इसमें चुंबकीय क्षेत्र होना, बुध के पास से गुजरने वाला ग्रह मैरिनार का होना।


2. शुक्र (Venus)

• बढ़ती दूरी के क्रमानुसार सूर्य से शुक्र का दूसरा स्थान है पृथ्वी से सर्वाधिक नजदीकी ग्रह है। शुक्र ग्रह जिसे भोर का तारा (Morning Star) या शाम का तारा (Evening Star) कहा जाता है क्योंकि प्रातः यह पूर्व ने और साया पश्चिम में दिखाई पड़ता है।

सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र शुक्र (venus) ग्रह के चित्र, पिक of venus,
शुक्र (Venus) ग्रह के चित्र

• शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन या पृथ्वी का जुड़वा ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि आकार और द्रव्यमान में यह पृथ्वी के लगभग बराबर है।

• शुक्र ग्रह सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरी करता है इसका भी कोई उपग्रह नहीं है यानी बुध और शुक्र के पास कोई उपग्रह नहीं है।

• यूरोवासी इस ग्रह की पूजा सुंदरता की देवी के रूप में करते थे इस का परिक्रमण सभी ग्रहों के विपरीतार्थक पूर्व से पश्चिम की दिशा में है।

• शुक्र ग्रह के वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड (97%) की प्रचुरता है जो एक ग्रीनहाउस गैस है। इसकी सूर्य के प्रकाश को परिवर्तित करने की क्षमता 70% है इसी कारण यह सबसे चमकीला ग्रह है।


3. पृथ्वी (Earth)

• पृथ्वी आकार में सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है। जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है। यह सौरमंडल का एकमात्र गया है, जिसपर जीवन है। पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है।

सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र, पृथ्वी (Earth) के चित्र, Pic of Earth,
पृथ्वी (Earth) ग्रह के चित्र

• आकार एवं बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है तथा अपने अक्ष पर 23.5° झुकी हुई है। 

• पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड में एक चक्कर पूरा लगाती है पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहते हैं इसी घूर्णन गति के कारण दिन और रात होते हैं।

• पृथ्वी 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड में सूरज का परिक्रमण करती है सूरज के चतुर्दिक पृथ्वी की परिक्रमण को पृथ्वी की वार्षिक गति या परिक्रमण गति करते हैं। परिक्रमा पथ में पृथ्वी के दोनों और रहने वाला ग्रह मंगल और शुक्र है।

• पृथ्वी द्वारा सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगा समय सौर वर्ष कहलाता है।

• पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन इसकी अक्ष पर झुके होने के कारण तथा सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति में परिवर्तन यानी वार्षिक गति के कारण होता है वार्षिक गति के कारण ही पृथ्वी पर दिन रात छोटे बड़े होते हैं।

• पृथ्वी की आकृति जियोड है। इसका भूमध्य रेखीय व्यास 12756 किलोमीटर तथा और धुर्वे व्यास 12714 किलोमीटर है। 

• सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्रॉक्सिमा सेंचुरी है जो पृथ्वी से 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।


4. मंगल (Mars)

• मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते हैं क्योंकि इसकी सतह आयरन ऑक्साइड के कारण लाल होती है मंगल के दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान है।

सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र, मंगल (mars) के चित्र, पिक of Mars,
मंगल (Mars) ग्रह के चित्र

• मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की जा रही है क्योंकि यहां पर वायुमंडल पाया जाता है।

• मंगल ग्रह अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक बार पूरा चक्कर लगाता है। इसके 2 उपग्रह हैं। फोबोस तथा डीमोस (सबसे छोटे उपग्रह)

• मंगल ग्रह का सबसे ऊंचा पर्वत ज्वालामुखी निक्स ओलंपिया (Nix Olymbia) है जो माउंट एवरेस्ट से 3 गुना ऊंचा है।

• मंगल ग्रह की सतह का तापमान -87°C से -5°C है। इस ग्रह का आकार अंडाकार है इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 687 दिन लगते हैं इसे युद्ध का देवता भी कहा जाता है।


5. बृहस्पति (Jupiter)

• बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है जो सूर्य की परिक्रमा 11 वर्ष 315 दिन 1 घंटे में करता है इस के उपग्रहों की संख्या 63 है। जिसमें गेनीमेड सबसे बड़ा उपग्रह है यह पीले रंग का उपग्रह है इसके अन्य उपग्रह यूरोपा, कैलिस्टो, आयो हैं।

सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र,  बृहस्पति (Jupiter) के चित्र, pic of Jupiter
बृहस्पति (Jupiter) ग्रह के चित्र

• बृहस्पति ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेज यानी सिर्फ 9.8 घंटों में घूम जाता है।

• बृहस्पति ग्रह पर एक विशालकाय लाल धब्बे की खोज पायनियर अंतरिक्ष अभियान द्वारा हुई। ये धब्बे अशांत बादल के सूचक हैं। इस तरह से रेडियो तरंगे प्रसारित होती है।


6. शनि (Saturn)

• शनि ग्रह आकार में सौरमंडल का दूसरे सबसे बड़ा ग्रह है। यह आकाश में पीले तारे के समान नजर आता है। इसकी प्रमुख विशेषता इसके तल के चारों ओर वलय का होना है।

शनि (Saturn) ग्रह के चित्र

• शनि ग्रह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है यह अपनी धुरी पर 10.3 घंटे में घूम जाता है। शनि सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है।

• शनि ग्रह के उपग्रहों की संख्या 60 है शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है जो बुध के बराबर है। टाइटन पर नाइट्रोजनिय वातावरण और हाइड्रोकार्बन मिले हैं। 

• शनि के अन्य प्रमुख उपग्रह − मिमास, एंसिलडू, टेथीस, रीया, फोवे आदि।

• शनि ग्रह में रासायनिक संगठन में मुख्यता हाइड्रोजन और हीलियम तथा कुछ मात्रा में मीथेन और अमोनिया गैस हैं।


7. अरुण (Uranus)

• अरुण ग्रह की खोज कर्ता सर विलियम मार्शल हैं यह ग्रह सूर्य से सातवां और आकार में तृतीय ग्रह है। यह ग्रह अपनी धुरी पर 10.8 घंटे में घूमता है जबकि सूर्य के चारों ओर 84 वर्षों में घूमता है।

सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र, अरुण (uranus) के चित्र, pic of Uranus,
अरुण (Uranus) ग्रह के चित्र

• अरुण ग्रह के उपग्रहों की संख्या 15 है, जिनमें प्रमुख हैं − एरियल, टीटेनिय, मिरांडा आदि।

• यूरेनस का परिक्रमा सूरज की तरह पूर्व से पश्चिम मे होता है। जबकि अन्य सभी ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं। 

• अरुण ग्रह के चारों ओर 9 वलय हैं, जिसमें पांच प्रमुख वलियों के नाम − अल्फा बीटा गामा डेल्टा एवं इप्सिलोन ।

• अरुण ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा हुआ ग्रह है। यह ग्रह नीले हरे रंग को उत्सर्जित करता है। यहां मिथेन गैस की प्रमुखता है।

• अरुण अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ सब दिखाई पड़ता है इसीलिए अरुण ग्रह को लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है।


8. वरुण (Neptune)

• वरुण ग्रह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा तथा सूर्य से आठवां ग्रह है जो पृथ्वी और सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है। किस ग्रह के चारों ओर 5 वलय हैं। 

सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं चित्र, वरुण (neptune) के चित्र, पिक of neptune,
वरुण (Neptune) ग्रह के चित्र

• अरुण ग्रह को जर्मन वैज्ञानिक जे. जी. गाले ने 1846 ई. में खोजा था, इसे समुद्र का देवता कहा जाता है।

• अरुण अपनी धुरी पर 15.7 दिनों में और सूर्य के चारों ओर 165 वर्षों में घूमता है। इसके 8 उपग्रह हैं।

• यह ग्रह सबसे ठंडा ग्रह है तथा यहां वर्षा अधिक होता है। अरुण और वरुण ग्रह को सहोदर भाई के नाम से जाना जाता है।

• अरुण ग्रह पर मीथेन गैस होने के कारण या धुंधले रंग का नजर आता है।


निष्कर्स (Conclusion)

दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से भूगोल विषय के अंतर्गत सौरमंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम और चित्र को विस्तृत रूप से समझा। इस लेख में संकलित सौरमंडल (solar system), सूर्य (Sun), सौरमंडल के ग्रहों का विभाजन, सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम एवं उनके चित्र  आदि टॉपिक पर विशेष जानकारी दी गई। इसी प्रकार की अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक पर विशेष जानकारी के लिए गूगल पर सर्च कर  www.MyNearExam.in विजिट करते रहे धन्यवाद..