प्रिय पाठको! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है। आज इसलिए के माध्यम से भारत के टॉप साइंस कॉलेज Top Science College in India की जानकारी लेकर आए हैं। भारत के टॉप साइंस कॉलेज के बारे में आप सर्च कर रहे होंगे तो आप अच्छी जगह पहुंच गए हैं। जब कॉलेजों में एडमिशन की रेस शुरू होती है तो हर स्टूडेंट्स एवं पेरेंट्स की इच्छा होती है कि वह अच्छे से अच्छे कॉलेज का चयन करे ताकि बाद में उन्हें कॉलेज से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। 


भारत के टॉप साइंस कॉलेज /Top Science College in India

भारत के टॉप साइंस कॉलेज:− इस लेख में भारत के टॉप साइंस कॉलेज की अच्छी से अच्छी जानकारी मिल जाएगी। जिन टॉप कॉलेजों की सूची उपलब्ध करा रहा हूं उस कॉलेज में साइंस स्ट्रीम के अलावे आर्ट्स, कॉमर्स के भी कोर्स कराए जाते हैं लेकिन जिन कॉलेजों की चर्चा यहां कर रहा हूं ये टॉप साइंस कॉलेज सूची में सामिल हैं जो अच्छी एजुकेशन, प्लेसमेंट, फैकेल्टी, हॉस्टल व लाइब्रेरी आदि के लिए प्रसिद्ध है। 

भारत के टॉप साइंस कॉलेज के कोर्स :− यहां भारत के टॉप साइंस कॉलेज की सूची उपलब्ध करवा रहा हूं इसमें आप साइंस स्ट्रीम से बैचलर, मास्टर्स एवं इंजीनियरिंग के कोर्स कर सकते हैं। भारत के इन टॉप साइंस कॉलेजों में साइंस स्ट्रीम के विभिन्न ब्रांच जैसे केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी, बायोलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, मैथमेटिक्स साइंस, कंप्यूटर साइंस, प्लांट बायोलॉजी एवं प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल साइंस इत्यादि की पढ़ाई होती है।


क्रम संख्या भरत के टॉप साइंस कॉलेज लिस्ट
 1.
हिंदू कॉलेज, दिल्ली  (Hindu college, Delhi)
 2. 
मीरांडा हाउस, दिल्ली  (Miranda House, Delhi)
 3.
सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली  (st. Stephen's college, Delhi
 4.
मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई  (Madras Christian college, Chennai)
 5.
हंसराज कॉलेज, दिल्ली  (Hansraj college, Delhi)
 6.
लोयोला कॉलेज, चेन्नई  (Loyola college, Chennai)
 7.
दौलत राम कॉलेज, दिल्ली  (Daulat Ram college, Delhi)
 8.
किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली  (Kirori Mal college, Delhi)
 9.  
स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई  (Stella Maris college, Chennai)
 10.
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली  (Sri Venkateshwara college, Delhi)



भारत के टॉप साइंस कॉलेजों का विवरण

ऊपर दी गई भारत के टॉप कॉलेज की सूची में शामिल कॉलेजों का विवरण जैसे स्थापना, स्थान, संपर्क, वेबसाइट एवं उनके उपलब्ध कोर्स आदि का विवरण विस्तार से इस प्रकार है।

1. हिन्दू कॉलेज, दिल्ली (Hindu college, Delhi) 

• स्थापना : 1899 ई.
• स्थान : यूनिवर्सिटी एनक्लेव, नई दिल्ली
• संपर्क : 01127667184
• वेबसाइट : www.hinducollege.org
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, hindu College Delhi pic
Hindu College, Delhi


हिंदू कॉलेज की स्थापना सन 1899 ई. में स्वर्गीय श्री कृष्ण दासजी  द्वारा ब्रिटिश राज के खिलाफ राष्ट्रवादी संघर्ष द्वारा हुई थी।  यह कॉलेज भारत के सबसे पुराने व प्रसिद्ध कालेजों में आर्ट्स और साइंस विषय के लिए प्रसिद्ध है। यह विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से नजदीक है। हिंदू कॉलेज का केंपस दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ केंपस एरिया में स्थित है इसमें करीब 200 छात्रों के ठहरने की व्यवस्था है।

कोर्स : बैचलर/मास्टर्स इन आर्ट्स/साइंस से फिजिक्स, कैमिस्ट्री इंग्लिश, हिंदी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, मैथमेटिक्स, कॉमर्स व फिलॉस्फी और  इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक।


2. मीरांडा हाउस, दिल्ली (Miranda House, Delhi)

• स्थापना : 1948 ई.
• स्थान : नई दिल्ली, भारत
• संपर्क : 01127666983
• वेबसाइट : www.mirandahouse.ac.in
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, Miranda house Delhi pic , Top science College in india
Miranda House, Delhi

मीरांडा हाउस की स्थापना सन 1948 ई. में की गई थी। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्थित एक प्रतिष्ठित महिला कॉलेज है। इस कॉलेज से अनेकों महिलाएं देश विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रही है। इस कॉलेज में छात्राओं को आर्ट्स और साइंस के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है इसमें करीब 2500 से अधिक छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था है।

कोर्स : बैचलर/मास्टर् इन इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनोमिक्स, फिलासफी, जियोग्राफी, बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस और मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मैथमेटिक्स।

3. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली (St. Stephen's College, Delhi) 

स्थापना : 1881 ई.
स्थान : नई दिल्ली, भारत
संपर्क : 01127662152
वेबसाइट : www.ststephens.edu
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, top science College in India, sent Stephen's College Delhi pic
St. Stephen's College, Delhi


सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली की स्थापना 1881 ई. में कैंब्रिज मिशन द्वारा की गई। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है जिसे आर्ट्स एंड साइंस के सबसे पुराने प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिनती की जाती है। इस कॉलेज का पहला परिसर चांदनी चौक में था जो उस समय कोलकाता विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त था। इस समय इस कॉलेज में प्रत्येक वर्ष लगभग 400 छात्र पढ़ाई करते हैं।

4. मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई (Madras Christian College, Chennai)

• स्थापना : 1837 ई.
• स्थान : तांबरम, चेन्नई, भारत
• संपर्क : 04422396772
• वेबसाइट : www.mcc.edu.in
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, top science college in India, Madras Christian college pic,
Madras Christian College, Chennai

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई की स्थापना सन 1837 ई. में स्कॉटलैंड के चर्च के पादरी जॉर्ज जेम्स लोरी और रेव मैथों बॉबी ने एग्मोर में रानेल्ड रोड पर सेंट एंड्रयूज स्कूल के रूप में की थी। यह कॉलेज उदार कला और साइंस विषय एशिया के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज में 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स अलग-अलग विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं। मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई में 31 अलग-अलग विभागों में 220 से ज्यादा फैकेल्टी मेंबर्स काम कर रहे हैं।

कोर्स : बैचलर/मास्टर्स इन आर्ट्स/कॉमर्स में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, फिलासफी, इंग्लिश, तमिल, कॉमर्स।
बैचलर/मास्टर्स इन साइंस में मैथमेटिक्स, स्टैटिक्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी। इसके अलावा रिसर्च प्रोग्राम में एम.फिल और पीएच.डी जैसे कोर्स।

5. हंसराज कॉलेज, दिल्ली (Hansraj College, Delhi)

• स्थापना : 1948 ई.
• स्थान : मल्का गंज, नई दिल्ली, भारत
• संपर्क : 01127667747
• वेबसाइट : www.hansrajcollege.ac.in
Bharat ke top science college, India top science college,
Hansraj College, Delhi

हंसराज कॉलेज दिल्ली की स्थापना 26 जुलाई 1948 ई. को शिक्षक एवं राष्ट्रवादी महात्मा हंसराज की स्मृति में की गई थी शुरुआत के समय में इस कॉलेज को केवल पुरुषों के लिए खोला गया लेकिन बाद में सन 1978 में लड़कियों के लिए भी यह कॉलेज खोल दिया गया। या कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है इस कॉलेज में 3000 से अधिक स्टूडेंट्स शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कोर्स : अंडरग्रैजुएट साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स कोर्स  बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी, फिलासफी, संस्कृत आदि
पोस्ट ग्रेजुएट साइंस /आर्ट्स/ कॉमर्स कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स व मास्टर ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च, इंग्लिश हिस्ट्री, संस्कृत, हिंदी।


6. लोयला कॉलेज, चेन्नई (Loyola College, Chennai)

• स्थापना : 1925 ई.
• स्थान : नुंगमबक्कम, चेन्नई, भारत
• संपर्क : 04428178200
• वेबसाइट : www.loyolacollege.edu
 
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, top science college in India, Loyola college Delhi pic,
Loyola College, Chennai

लोयला कॉलेज चेन्नई की स्थापना सन 1925 ई. में फ्रांसीसी जेसुइट पुजारी फ्रांसिस बट्राम द्वारा और अन्य यूरोपीय जेसूट्स के साथ की गई थी। यह कॉलेज कॉमर्स, साइंस और इकोनॉमिक्स स्ट्रीम के लिए देश के प्रमुख कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज को मान्यता मद्रास विश्वविद्यालय द्वारा 75 छात्र और तीन यूजी कोर्स के साथ दी गई थी। इस कॉलेज में इस समय 8000 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

कोर्स : अंडर ग्रेजुएट साइंस /आर्ट्स /कॉमर्स कोर्स एडवांस जूलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, प्लांट बायोलॉजी एवं प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, स्टैटिक्स, विजुअल कम्युनिकेशन, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, तमिल।
पोस्टग्रेजुएट साइंस/आर्ट्स /कॉमर्स कोर्स केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स, जूलॉजी, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, सोशल वर्क

7. दौलत राम कॉलेज दिल्ली (Daulat Ram College, Delhi)

• स्थापना : 1960 ई.
• स्थान : रूप नगर, दिल्ली, भारत
• संपर्क : 01127667863
• वेबसाइट : www.dr.du.in
Bharat ke top science college, top college in India, दौलत राम कॉलेज दिल्ली पिक,
Daulat Ram College, Delhi

दौलत राम कॉलेज दिल्ली की स्थापना सन 1960 ईस्वी में शिक्षाविद् श्री दौलतराम गुप्ता द्वारा की गई थी। दौलत राम कॉलेज एक अखिल महिला कॉलेज है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। इस समय इस कॉलेज में 4000 से अधिक स्टूडेंट्स शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।


8. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली (Kirori Mal College, Delhi))

• स्थापना : 1954 ई.
• स्थान : यूनिवर्टी एनक्लेव, दिल्ली, भारत
• संपर्क : 01171219084
• वेबसाइट : www.kmc.du.ac.in
भारत के टॉप साइंस कॉलेज, टॉप साइंस कॉलेज इन इंडिया, kirori mal college Delhi pic
Kirori Mal College, Delhi

किरोड़ीमल कॉलेज का दिल्ली का शुरुआत निर्मला कॉलेज के रूप में हुआ था लेकिन देश विभाजन के समय कर्मचारियों से संबंधित समस्या को देखते हुए कॉलेज का प्रबंधन सेठ किरोड़ीमल द्वारा स्थापित ट्रस्ट को दे दिया गया। यह कॉलेज 1954 को वर्तमान परिसर में स्थानांतरित हो गया। यह कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त है जिसमें साइंस मानविकी, सामाजिक साइंस एवं कॉमर्स में ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन की फैकल्टी प्रदान करता है।

कोर्स : अंडरग्रैजुएट साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स कोर्स  बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी, फिलासफी, संस्कृत आदि
पोस्ट ग्रेजुएट साइंस /आर्ट्स/ कॉमर्स कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स व मास्टर ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च, इंग्लिश हिस्ट्री, संस्कृत, हिंदी।


9. स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई (Stella Maris College, Chennai)

• स्थापना : 1947 ई.
• स्थान : गोपालपुरम, चेन्नई, भारत
• संपर्क : 04428111987
• वेबसाइट : www.stellamariscollege.edu.in
Bharat ke top science college, Stella Maris College Chennai pic
Stella Maris College, Chennai


स्टेला मारिस कॉलेज चेन्नई की स्थापना 15 अगस्त 1947 ई. में हुई। यह कॉलेज महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा का एक संस्थान है। यह कॉलेज मद्रास विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है जो कि आंशिक रूप से आवासीय है। इस कॉलेज फ्रांसिस्कैन मिशनरी की सोसायटी के निर्देशन में काम करता है। इस कॉलेज में इस समय करीब 5500 स्टूडेंट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

10. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली (Shri Venkateshwara College, Delhi)

• स्थापना : 1961 ई.
• स्थान : धौला कुआं, नई दिल्ली, भारत
• संपर्क : 01124112196
• वेबसाइट : www.svc.ac.in
Bharat ke top science college, top college in India, Shri venkateshwar college pic
Shri Venkateshwara College, Delhi


श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली की स्थापना 20 अगस्त 1961 को धौला कुआं नई दिल्ली में भारतीय संविधान सभा के सदस्य रह चुकी दुर्गाबाई देशमुख द्वारा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के तहत हुई थी। लेकिन इस कॉलेज की नीव की शुरुआत नई दिल्ली में स्थित आंध्र प्रदेश एजुकेशन सोसाइटी के स्कूल भवन से हुई जिस समय 271 छात्र और 13 फैकेल्टी के साथ हुई थी। वर्तमान समय में इस कॉलेज में 3800 से अधिक पढ़ाई कर रहे हैं।

कोर्स : कोर्स : बैचलर इन साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स कोर्स  बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी, फिलासफी, संस्कृत आदि
मास्टर्स इन साइंस /आर्ट्स/ कॉमर्स कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स व मास्टर ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च, इंग्लिश हिस्ट्री, संस्कृत, हिंदी।

भारत के टॉप कॉलेज NIRF रैंकिंग

इस लेख में माध्यम से उन कलेजों की चर्चा की गई है जिनमें साइंस विषय के बेहतर शिक्षा एवं फैकेल्टी की सुविधा उपलब्ध है लेकिन इसके अलावा एनआईआरएफ की रैंकिंग में और भी विषय को बेहतर कॉलेज शामिल हैं। जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से देख सकते हैं।


भारत के टॉप कॉलेज NIRF रैंकिंग Click for View
भारत के टॉप साइंस कॉलेज रैंकिंग 2023
भारत के टॉप साइंस कॉलेज रैंकिंग 2022
Click Here
Click Here
भारत के टॉप साइंस कॉलेज रैंकिंग 2021 Click Here
भारत के टॉप साइंस कॉलेज रैंकिंग 2020
Click Here
भारत के टॉप साइंस कॉलेज रैंकिंग 2019 Click Here


निष्कर्ष (conclusion)

दोस्तों! मुझे उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराएं के भारत के टॉप साइंस कॉलेज की सूची, कॉलेजों की विवरण एवं कोर्स से संबंधित सभी जानकारियां मिल गई होगी। आशा करता हूं कि यह लेख भारत के टॉप साइंस कॉलेज /टॉप साइंस कॉलेज इन इंडिया को पढ़कर आप एक अच्छे कॉलेज को चयन करने में सक्षम हो पाए होंगे। धन्यवाद!