प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम में आपका स्वागत है। आप झीलों के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ढूंढ रहे होंगे जिसमें आप जानना चाह रहे होंगे कि झील किसे कहते हैं | झील कितने प्रकार के होते हैं | भारत की प्रमुख झीलों की सूची | भारत की प्रमुख झीलें एवं उनकी विशेषताएं | प्रकृति झील कौन कौन से हैं एवं मानव निर्मित झील कौन कौन से हैं आदि आदि। इन सारे प्रश्नों का जवाब इस लेख में मिलने वाला है।


झील किसे कहते हैं? Defination of Lake

Jhil pic, jhil image, jhil wallpaper, jhil kise kahate Hain, Bharat ki Pramukh jilon ki Suchi,

झील जल से भरा हुआ गढ्ढा होता है, जो चारों तरफ से स्थल से घिरा होता है। झील का पानी स्थिर होता है, झील बनती है विकसित होती है धीरे-धीरे तलछट से भरकर दलदल में बदल जाती है और उत्थान होने के बाद स्थल के बराबर हो जाती है।


बनावट के अनुसार झीलों के प्रकार

भारत में झीलों को दो वर्गों में बांटा गया है जो निम्नलिखित हैं-

1. प्राकृतिक झील (Natural Lake) :- भूगर्भिक हलचलो एवं पृथ्वी के बाहरी बलो से बनी झीलों को प्राकृतिक झील कहते हैं। उदाहरण - मानसरोवर झील राकसताल झील आदि।

2. कृत्रिम झील ( Artificial Lake) :- मानव क्रिया द्वारा निर्मित जिलों को कृत्रिम झील कहते हैं भारत में भाखड़ा बांध के पीछे निर्मित गोविंद सागर झील चंबल की गांधी सागर झील आदि कृत्रिम झील का उदाहरण है।


प्राकृतिक झीलों को निम्नलिखित वर्गों में बांटा गया है:-

विवर्तनिक झीलें :- वैसे झील जिसका निर्माण धरातल के उठने अथवा धंसने से होता है।   जैसे कश्मीर की बुलर झील तथा कुमायूं हिमालय में स्थित अनेक झीलें विवर्तनिक जिले का उदाहरण है।

लैगुन तथा अनूप झीलें :- वैसे झील जिसका निर्माण समुंद्र जल का कुछ भाग बालू चट्टान अथवा प्रवाल भित्ति के द्वारा मुख्य जल से अलग हो जाता है। तब इसका निर्माण होता है। कुछ संकरे जलीय भागो द्वारा समुंद्र से जुड़ी होती है, जैसे - चिल्का, पुलिकट, वेंबनाड, अष्टमुखी इसके उदाहरण हैं।

हिमानी निर्मित झीलें :- वैसे झीलें जिसका निर्माण हिमनद अथवा हिमानी के अपरदन से होता है उदाहरण के तौर पर नैनीताल, राक्षसताल, खुरपाताल, रूपकुंड इत्यादि जिले हिमानी निर्मित झील है।

वायु द्वारा निर्मित झीलें :- वैसे झीलें जिसका निर्माण हवाओं का प्रवाह एवं अपरदन से होता है वे झील हवाई निर्मित झील के अंतर्गत आती है इन झीलों को प्लाया भी करते हैं।  राजस्थान के अधिकांश जिले इसी श्रेणी की है जैसे - सांभर डीडवाना पञ्च भद्रा लुनकरणसर इत्यादि।

डेल्टाई झीलें :- ये झीलें डेल्टाई प्रदेशों में नदी वितिरिकाओ के मध्य होती है, जैसे - कोलेरू झील

ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील/क्रेटर झील:- महाराष्ट्र बुलढाणा जिले में लोनार झील क्रेटर झील है।


भारत के प्रमुख झीलों की सूची Major Lake List of India


राज्य/संघ राज्य क्षेत्र प्रमुख झील
 उत्तराखंड सातताल झील, नैनीताल झील
राकसताल झील, मालाताल झील,
देवताल झील, खुरपाताल झील
जम्मू-कश्मीर वूलर झील, डल झील
बेरीनाग झील, मानसबल झील
शेषनाग झील, नागिन झील,
अनंतनाग झील
राजस्थान सांभर झील, राजसमंद झील
जयसमंद झील, पिछौला झील
फतेहसागर झील,डीडवाना झील,
लूणकरणसर झील
गुजरात नल सरोवर झील, नारायण सरोवर झील,
कंकरिया झील, हमरिसर झील
आंध्र प्रदेश  कोलेरू झील
तेलंगाना हुसैन सागर झील, उस्मान सागर झील,
हिमायत सागर झील
महाराष्ट्र लोनार झील, पवई झील
गोरवाडा झील, सलीम अली सरोवर
असम दीपोर बिन झील, सोन बिन झील,
हॉफलॉन्ग झील
हरियाणा सूरजकुंड झील
पंजाब कांजली झील, हरिके झील
रोपड़ झील
लद्दाख पांगोंग सो झील, सोमारिरी झील
मेघालय उमियम झील
मणिपुर लोकटक झील
मिजोरम  पाला झील 
सिक्किम  गुरूसोंगमर झील, चोलामु झील
केरल वेंबनाद झील, लैगून झील
सस्थमकोटा झील


भारत की प्रमुख मानव निर्मित झीलें (कृत्रिम झीलें)

गोविंद बल्लभ पंत सागर झील :- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में सोने की सहायक नदी रिहंद पर निर्मित।

स्टेनले जलाशय :- तमिलनाडु में कावेरी नदी पर निर्मित मैटूर बांध के पीछे बनी झील।

पेरियार झील :- केरल के पेरियार नदी पर निर्मित।

गोविंद सागर झील :- हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा बांध के पीछे शत्रु नदी पर निर्मित झील।

राणा प्रताप व जवाहर सागर झील :- राजस्थान में चंबल नदी पर निर्मित।

नागार्जुन सागर झील :- कृष्ण नदी पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा पर अवस्थित।


भारत की प्रमुख झीलें एवं उनकी विशेषताएं

  • डल झील - जम्मू कश्मीर
  • वूलर झील - जम्मू कश्मीर
  • चिल्का झील - उड़ीसा
  • लोकटक झील - मणिपुर
  • पुलिकट झील - आंध्र प्रदेश
  • वेंबनाद झील - केरल

लोकटक झील - मणिपुर

  • लोकटक झील पर दौड़ते हुए भी तो पाए जाते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में फूमदी कहते हैं।
  • यह झील अपनी उत्पादकता एवं जैव विविधता के कारण 'मणिपुर की जीवन रेखा' कहलाती है।
  • यह झील रामसर आर्द्रभूमि सूची तथा 'मॉन्ट्रिक्स रिकॉर्ड' में भी शामिल किया गया है।
  • लोकटक झील जल विद्युत परियोजना से इनकी जैव विविधता तथा परिस्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


चिल्का झील - ओडिशा

  • चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी लैगून एवं खारे पानी की झील है यह झील रामसर आर्द्रभूमि सूची में शामिल है।
  • यहां पर अनेक द्वीप अवस्थित है, जिनमें नालाबान द्वीप प्रमुख है। यह जय विविधता एवं परिस्थिति के दृष्टिकोण से अत्यंत धनी है।
  • इस झील में जाड़े की ऋतु में यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं मानवीय गतिविधियों के कारण इसकी जब विजेता को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है।


पुलीकट झील - आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के सीमा पर अवस्थित यह जी लेंगो झील के अंतर्गत आती हैं।
  • श्रीहरिकोटा द्वीप इस झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र इसी द्वीपों पर अवस्थित है।

वेंबनाद झील - केरल

  • वेबनाद झील केरल में स्थित लैगून झील है। यह भारत की सबसे लंबी झील मानी जाती जिसकी लंबाई 96 किलोमीटर है।
  • यह जिला रामसर आर्द्रभूमि सूची में सम्मिलित है इस झील में केरल की लगभग 10 नदियां अपना मुहाना बनाती है।
  • इस झील पर अवस्थित दो द्वीप वेलिंगटन तथा वल्लारपदम है, जिसपर प्रतिवर्ष ओणम पर्व के अवसर पर नेहरू ट्रॉफी नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिससे स्थानीय भाषा में 'बल्लामकल्ली' कहते हैं


निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि झीलों से संबंधित सवाल जैसे - झील किसे कहते हैं | जिलों के प्रकार | भारत की प्रमुख झीलें | भारत की प्रमुख झीलों की सूची | भारत की प्रमुख झीलें एवं उनकी विशेषताएं | प्राकृतिक झील | मानव निर्मित  झील, के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंच गई होगी। अगर आप इसी तरह के टॉपिक पर अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं धन्यवाद..