प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम में आपका स्वागत है रोज की तरह आज हम इस लेख में आपके लिए भारतीय भूगोल से संबंधित टॉपिक भारत के प्रमुख उद्योग major industry in India के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। 

साथी ही साथी इस लेख यानी भारत के प्रमुख उद्योग (bharat ke pramukh udhyog) को ऑफलाइन माध्यम से पढ़ना चाहते हैं तो हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं।


भारत में उद्योगों की शुरुआत

स्वतंत्रता से पूर्व भारत में औद्योगिक विकास की शुरुआत सन 1853 में चारकोल पर आधारित प्रथम लौह प्रगलन संयंत्र से हुई, लेकिन यह असफल रहा, बाद सन् 1854 में प्रथम सफल प्रयास के रूप में कावसजी नाना भाई डाबर द्वारा मुंबई में सूती मिल की स्थापना की गई। सन 1855 में कोलकाता के पास रिशरा में जूट मिल के स्थापना के साथ ही भारत में उद्योगों के विकास की शुरुआत हुआ।

देश में पहला लौह इस्पात कारखाना सन 1874 में बराकर नदी के किनारे कुल्टी (आसनसोल, पश्चिम बंगाल) में बंगाल आयरन वर्क्स (BIW) को स्थापित किया गया। कुछ दिनों बाद यह कर खाना बंद भी हो गया और बंगाल सरकार अधिग्रहण कर इसका नाम बराकर आयरन वर्क्स रख दिया।

देश में सबसे पहला बड़े पैमाने का कारखाना बिहार राज्य (वर्तमान झारखंड) में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर साकची नामक स्थान पर जमशेदजी टाटा द्वारा सन 1907 में स्थापित किया गया।

Bharat ke Pramukh udyog list, भारत के प्रमुख उद्योग सूची, Indian industries pic, image photo

स्वतंत्रता के समय भारत का औद्योगिक विकास मुख्य रूप से उपभोक्ता वस्तुओं तक ही सीमित था। उस समय ज्यादातर उद्योग घटती हुई मांग, मुद्रास्फीति, पुरानी मशीनें एवं आधुनिकरण की कमी आदि समस्याओं से ग्रसित था। 

उसी समय तत्कालीन केंद्रीय उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा अप्रैल 1948 को देश की 'प्रथम औद्योगिक नीति' की घोषणा की गई। इस नीति के द्वारा देश में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों का बंटवारा किया गया। इसके पश्चात फिर अप्रैल 1956 में देश में 'दूसरी औद्योगिक नीति' की घोषणा की गई जिसके तहत उद्योगों का निजी सार्वजनिक तथाा संयुक्त्त क्षेत्र में विभाजित किया गया। 


भारत में उद्योगों के प्रकार Types of Industries in India

  • धात्विक उद्योग (Metal Industry)
  • वस्त्र उद्योग (Textile Industry)
  • इंजीनियरिंग उद्योग (Engineering Industry)
  • रसायन उद्योग (Chemical Industry)


धात्विक उद्योग (Metal Industry)

Mental industry, धात्विक उद्योग, भारत के प्रमुख उद्योग को सूची,। Major industry in India

विभिन्न धात्विक खनिजों को आधार बनाकर स्थापित किए गए उद्योग को धात्विक उद्योग की संज्ञा दी जाती है जैसे - लोहा-इस्पात उद्योग, एलमुनियम उद्योग, तांबा उद्योग, शीशा उद्योग आदि

लौह-इस्पात उद्योग (Iron-Steel Industry)  :- 

भारत में लौह इस्पात उद्योगों के विकास की शुरुआत सन् 1874 से शुरू हुई जब पश्चिम बंगाल के कुल्टी 'बंगाल आयरन वर्क्स' की स्थापना की गई। आगे चलकर बंगाल सरकार द्वारा अधिकरण करने पर इनका नाम 'बराकर आयरन वर्क्स' रख दिया गया। लौह-इस्पात उद्योग के प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं-

भारत के प्रमुख लौह इस्पात उद्योग :-

  • टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) : टिस्को की स्थापना वर्ष 1960 में जेएन टाटा द्वारा वर्तमान झारखंड राज्य के जमशेदपुर में की गई जो स्वर्णरेखा वह खरकई नदी के संगम पर स्थापित है।
  • इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी (IISCO) : इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1928 में पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में दामोदर नदी के किनारे की गई।
  • विश्वेश्वरैया आईरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) : इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1923 में कर्नाटक के सिमोगा जिले में भद्रा नदी के तट पर की गई।
  • हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड (HSL) : हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड की तीन इकाइयां भिलाई (1955), राउरकेला (1959), दुर्गापुर (1959) में स्थित है।
  • बोकारो स्टील प्लांट : इस कारखाने को तत्कालीन सोवियत संघ के सहयोग से वर्ष 1964 में बोकारो के दामोदर नदी के तट पर स्थापित किया गया।


एलुमिनियम उद्योग (Aluminium Industry):-

धात्विक उद्योगों में अल्मुनियम उद्योग के पश्चात दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उद्योग है। भारत एलमुनियम उत्पादन में आत्मनिर्भर राष्ट्र है। भारत में अल्मुनियम उद्योग की स्थापना का क्रम 1937 में एलमुनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, जे.के. नगर (पश्चिम बंगाल) की स्थापना के साथ आरंभ हुआ। भारत के प्रमुख एलमुनियम उद्योग निम्नलिखित हैं-

भारत के प्रमुख एलमुनियम उद्योग :-

  • हिंदुस्तान अल्मुनियम कंपनी (HINDALCO) : रेणुकूट, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
  • भारत एलमुनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) : कोरबा (छत्तीसगढ़)
  • नेशनल अल्मुनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) : दामन जोड़ी कोरापुट (ओडिसा)
  • मद्रास अल्मुनियम कंपनी लिमिटेड (MALCO) : मेट्टुर (तमिलनडु)

  • वेदांता एलमुनियम लिमिटेड : झारसुगुड़ा, लंजीगढ़ (ओडिसा)


तांबा उद्योग (Copper Industry):-

तांबा उद्योग भारत का प्राचीनतम धातु उद्योग है। लौह इस्पात एवं एलमुनियम उद्योग के पश्चात भारत में तांबा उद्योग प्रमुख धात्विक उद्योग है। भारत में तांबा की प्रमुख इकाईयां निम्नलिखित हैं-

भारत के प्रमुख तांबा उद्योग :-

  • हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड : मलाजखंड, मध्य प्रदेश
  • हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड : दाहेज, गुजरात
  • स्टेरलाइट इंडस्ट्रीज : तुथुकुडी, तमिलनाडु
  • झगड़िया कॉपर लिमिटेड : भरूच, गुजरात


शीशा उद्योग (Lead Industry):-

  • हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड : मुख्यालय - उदयपुर, राजस्थान। अन्य इकाइयां : तुंडू (धनबाद), विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), चंदेरिया (राजस्थान)
  • इंडिया लिमिटेड : कोलकाता (पश्चिम बंगाल) एवं थाने (मुंबई)


वस्त्र उद्योग (Textile Industry)

वस्त्र उद्योग, textile Industry pic, image, Bharat ke Pramukh udyog

वस्त्र उद्योग भारत का सबसे प्राचीन उद्योग होने के साथ-साथ देश का सबसे संगठित एवं व्यापक उद्योग भी है देश में रोजगार उपलब्ध कराने में वस्त्र उद्योग कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा उद्योग क्षेत्र हैं।

वस्त्र उद्योग के अंतर्गत प्रमुख उद्योग सूती, रेशमी एवं जूट आदि उद्योगों को सम्मिलित किया गया है।


सूती वस्त्र उद्योग (Cotton Textile Industry)

भारत में प्रथम आधुनिक सूती कपड़ा मिल सन 18 सो 18 में कोलकाता के फोर्ट ग्लोस्टर मैं लगाई गई थी लेकिन यह सफल रही इसके बाद सन 1854 ईस्वी में कवसजी डाबर ने मुंबई में आधुनिक सूत्र वस्त्र उद्योग की नींव रखी जो सफल रहा।

भारत में सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र :- महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं पंजाब है।


रेशम वस्त्र उद्योग (Silk Textile Industry)

आरंभिक समय में भारत में रेशमी वस्त्रों का निर्माण एक विरोधियों के रूप में होता था जिसका निर्यात मध्यपूर्व एवं यूरोप के अन्य देशों में होता था लेकिन आधुनिक भारत की पहली रेशम मिल की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा सन 1832 में हावड़ा में की गई थी।

भारत में रेशम वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र :- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश एवं बिहार है।


ऊनी वस्त्र उद्योग (Wollen Textile Industry)

भारत में पहली आधुनिक ऊनी वस्त्र मिल की स्थापना सन 1876 में कानपुर में की गई थी तथा दूसरी वर्ष 1881 में धारीवाल, पंजाब में स्थापित की गई थी।

भारत में ऊनी वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र :- पंजाब महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश है।


जूट उद्योग (Jute Industry)

भारत में प्रथम जूट कर खाना जॉर्ज ऑकलैंड द्वारा सन 1855 में रिशरा कोलकाता में स्थापित की गई थी। दूध उत्पादन में पश्चिम बंगाल के बाद बिहार देश में दूसरा सर्वाधिक जूट का उत्पादन करने वाला राज्य हैं।

भारत में जूट उद्योग का प्रमुख केंद्र :- पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश बिहार एवं उत्तर प्रदेश है।


चीनी उद्योग (Sugar Industry)

भारत में पहला सफल बैकुम पेन प्रक्रिया द्वारा चीनी संयंत्र की स्थापना वर्ष 1950 में बिहार के मारोहरा, सारण में हुई थी। भारत में वस्त्र उद्योग को बाद चीनी उद्योग दूसरा सबसे बड़ा कृषि आधारित उद्योग है।

भारत के प्रमुख चीनी उत्पादक केंद्र :- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक एवं बिहार है।


इंजीनियरिंग उद्योग (Engineering Industry)

Engineer Industry, इंजीनियरिंग उद्योग, भारत के प्रमुख उद्योग, major industries in India

इंजीनियरिंग उद्योगों में पिन, नट, बोल्ट तथा हल्की मशीनों से लेकर वायुयान रेल के डिब्बे, कृषि खनन एवं निर्माण क्षेत्रों के लिए आवश्यक उपकरणों आदि का निर्माण किया जाता है।

भारत में इंजीनियरिंग उद्योगों का विकास होता है तथा प्राप्ति के बाद हुआ। इससे पहले देश में पूर्णता आया तो पर निर्भर था इन्हीं लोगों को 3 वर्गों में बांटा जा सकता है :

  • मशीनरी उद्योग (Machinary Industry)
  • विद्युत उपकरण उद्योग (Electrical equipment Industry)
  • मोटर गाड़ी उद्योग (Automobile Industry)


मशीनरी उद्योग (Machinary Industry)

मशीनरी उद्योग के अंतर्गत विद्युत उत्पादन संप्रेषण वितरण और उपयोग हेतु प्रयुक्त उपकरण जैसे - जरनेटर, वायलर, टरबाइन, स्विचगियर, ट्रांसफार्मर आदि बिजली उपकरणों का निर्माण किया जाता है।

भारत में प्रमुख रूप से अधिकांश उत्पादन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL), 1964 द्वारा किया जाता है। वर्तमान समय में भेल की 16 इकाइयां है जो भोपाल, बंगलुरु, झांसी, जगदीशपुर, हरिद्वार, रुद्रपुर गोइंदवाल, रानीपेट, तिरुचिरापल्ली, तिरुमयम, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में कार्यरत हैं।


मोटर गाड़ी उद्योग (Automobile Industry)

मोटर गाड़ी उद्योग के अंतर्गत व्यवसायिक वाहनों यात्री वाहनों दुपहिया वाहनों और तिपहिया वाहनों एवं उससे संबंधित अन्य उपकरण एवं कलपुर्जे का निर्माण किया जाता है।

भारत में मोटर गाड़ी उद्योग मुख्यता बड़े शहरों के आसपास केंद्रित हैं इसके प्रमुख केंद्र दिल्ली, मुंबई, पुणे, लखनऊ, कोलकाता, मैसूर एवं जमशेदपुर हैं।


रसायन उद्योग (Chemical Industry)

भारत में वस्त्र लौह इस्पात और इंजीनियरिंग उद्योग के पश्चात रसायन उद्योग चौथा सबसे बड़ा समूह है इससे अन्य उद्योग जैसे लौह इस्पात वस्त्र कागज कृत्रिम रबड़ प्लास्टिक पेंट साबुन औषधि कितना शक आदि रंजक उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति होती है इसके अंतर्गत निम्नलिखित उद्योग सम्मिलित हैं:-

  • पेट्रो रसायन उद्योग (Petrochemical Industry)
  • उर्वरक उद्योग (Plastic Industry)
  • प्लास्टिक उद्योग (Plastic Industry)
  • औषधि निर्माण उद्योग (Pharmaceutical industry)

  • सीमेंट उद्योग (Cement Industry)
  • चमड़ा उद्योग (Leather Industry)
  • कांच उद्योग (Glass Industry)


भारत के अन्य उद्योग Other Industries in India

भारत के अन्य उद्योग के अंतर्गत मुख्यता वन आधारित उद्योग (लाख/लाह, कागज, दियासलाई), खाद्य उद्योग (तंबाकू, अल्कोहल) तथा पर्यटन उद्योग आदि को शामिल किया गया है।


कागज उद्योग (Paper Industry)

देश में आधुनिक तरीके से कागज बनाने की प्रथम मिल की स्थापना वर्ष 1812 में पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में हुई थी जो असफल रहे। सन 1867 में कोलकाता के बालीगंज में प्रथम सफल कागज कारखाना की स्थापना हुई।

कागज उद्योग के प्रमुख केंद्र :- पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश तेलंगाना उड़ीसा एवं मध्य प्रदेश है।


लाख उद्योग (Lac Industry)

लाख केरिया लाका नामक कीड़े से प्राप्त किया जाता है यह कीड़ा पीपल, प्लास, बबूल, गूलर आदि वृक्षों की कोमल टहनियों के रस से एक प्रकार के चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जिसे लाख कहते हैं।

भारत में लाख का लगभग आधा उत्पादन झारखंड में होता है एवं इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी लाख का उद्योग स्थित है।


दियासलाई उद्योग (Match Industry)

भारत में प्रथम दियासलाई कारखाने की स्थापना वर्ष 1921 में अहमदाबाद गुजरात में हुई थी। यह एक प्रमुख कुटीर उद्योग उत्पाद है।

देश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केंद्र पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान आदि राज्यों में है।


भारत के प्रमुख उद्योग Pdf Download

इस लेख को ऑफलाइन पढ़ने के लिए हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं PDF LOGO पर क्लिक कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इस पीडीएफ में भारत के प्रमुख उद्योग, भारत में उद्योगों की शुरुआत कैसे हुई? भारत में उद्योगों के प्रकार आदि जैसे टॉपिक शामिल किया गया है।

भारत के प्रमुख उद्योग Pdf download, Bharat ke Pramukh udyog,

निष्कर्ष (Conclusion)

हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विविध प्रकार की वस्तुओं का उपयोग करते हैं। कृषि उत्पादकों, जैसे- गेहूँ, धान आदि को हमारे उपयोग करने से पहले आटा और चावल के रूप में तैयार किया जाता है। लेकिन रोटी और चावल के अतिरिक्त हमें कपड़ों, पुस्तकों, पंखों, कारों और दवाइयों आदि की भी आवश्यकता होती है जिनका निर्माण विभिन्न प्रकार के उद्योगों में होता है। आधुनिक समय में जो अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। ये उद्योग-धंधे एक बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार प्रदान करते हैं।

दोस्तों हमें उम्मीद है। हमारे द्वारा उपलब्ध कराया गया भारत के प्रमुख उद्योग (Bharat ke Pramukh udyog) की संपूर्ण जानकारी अच्छी लगी होगी। हम आपके सुविधा के लिए इस लेख भारत के प्रमुख उद्योग major industry in India pdf का Download लिंक भी उपलब्ध करवाया। अगर इसी तरह की अन्य टॉपिक पर जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट को देखते रहे। Update सबसे पहले पाने के लिए, हमारे टेलीग्राम चैनल एवं व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर ले धन्यवाद