प्रिय पाठकों! दोस्तो माय नियर एग्जाम में आपका स्वागत है। आज हम इस लेख में बिहार के जिलों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। आप में बहुत बिहार में कितने जिले हैं? Bihar mein kitne jile Hai 2021 के बारे जानना चाहते होंगे।  इसलिए आज इस लेख में बिहार के सभी जिलों के बारे में लिस्ट सहित पूरी जानकारी देंगे।

साथ ही साथ आप बिहार के सभी जिला का नाम की सूची PDF भी असानी से हिंदी में Download कर सकते हैं।

बिहार में कितने जिले हैं? Bihar mein kitne jile hai 2021

बिहार में कितने जिले हैं, बिहार के जिलों के नाम पीडीएफ

बिहार 94,163 वर्ग किलोमीटर में 38 जिलों के साथ भारत के  पूर्व मध्य में स्थित देश का 12 वाॅ बड़ा राज्य है। बिहार में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण (5229 वर्ग किमी.) तथा सबसे छोटा शिवहर (442.99 वर्ग किमी.) है। बिहार जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सर्वाधिक बड़ा राज्य है। बिहार एक समृद्ध इतिहास के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्म की जन्मस्थली भी है।

बिहार राज्य

  • स्थापना : 22 मार्च 1912 ई.
  • राज्य निर्माण : 26 जनवरी 1950 ई.
  • राजधानी : पटना
  • जनसंख्या घनत्व : 1102 वर्ग किमी.
  • ऑफिसियल वेबसाइट: https://gov.bih.nic.in/


बिहार में जिला निर्माण का इतिहास

बिहार में कितने जिले हैं? (Bihar mein kitne jile hai 2021) इतिहास : 1947 की स्वतंत्रता के बाद बिहार में जिलों का विभाजन का शुरुआत 1951 में पहली बार हुआ। सन 1951 में बिहार में जिलों की संख्या 18 थी लेकिन 1981 में जिलों की संख्या बढ़ाकर 31 कर दी गई। इसी तरह से 1991 में बिहार में जिलों की संख्या बढ़कर 55 तक पहुंच गई। 

15 नवंबर 2000 को बिहार और झारखंड होने के बाद उस समय बिहार में जिलों की संख्या 37 और झारखंड के हिस्से में जिलों की संख्या 18 मिली। लेकिन सन 2001 मे बिहार में एक और नया जिला अरवल का निर्माण हुआ जो जहानाबाद से कटकर हुआ।  इस तरह से वर्तमान में बिहार में जिलों कुल संख्या 38 हो गई है। 2001 के बाद बिहार में अबतक कोई नया जिला नहीं बना है। इस तरह से 2021 में बिहार के 38 जिला का नाम एवं उसका मुख्यालय का विवरण नीचे दिया गया है।

दोस्तों जानकारी के लिए बता दूं कि बिहार-झारखंड के विभाजन के बाद बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था का एक बेहतर स्वरूप देने के लिए, बिहार के कुल 38 जिलों में 44,874 राजस्व गांव, 538 ब्लॉक, 12 नगर निगम, 49 नगर परिषद एवं 80 नगर पंचायत का निर्माण हुआ।


बिहार में 38 जिला का नाम एवं मुख्यालय

        जिला              मुख्यालय

  1. पटना जिला - पटना
  2. मुजफ्फरपुर जिला - मुजफ्फरपुर
  3. गया जिला - गया
  4. सारण जिला - छपरा 
  5. पश्चिमी चंपारण जिला - बेतिया 
  6. पूर्वी चंपारण जिला - मोतिहारी
  7. सीतामढ़ी जिला - सीतामढ़ी
  8. भागलपुर जिला - भागलपुर
  9. पूर्णिया जिला - पूर्णिया
  10. रोहतास जिला - सासाराम
  11. अररिया जिला - अररिया
  12. गोपालगंज जिला - गोपालगंज
  13. सुपौल जिला - सुपौल
  14. बांका जिला - बांका
  15. सहरसा जिला - सहरसा
  16. बक्सर जिला - बक्सर
  17. खगड़िया जिला - खगड़िया
  18. मुंगेर जिला - मुंगेर
  19. लखीसराय जिला - लखीसराय
  20. शिवहर जिला - शिवहर
  21. मधुबनी जिला - मधुबनी
  22. समस्तीपुर जिला - समस्तीपुर
  23. दरभंगा जिला - दरभंगा
  24. वैशाली जिला - हाजीपुर
  25. सिवान जिला - सिवान
  26. कटिहार जिला - कटिहार
  27. बेगूसराय जिला - बेगूसराय
  28. भोजपुर जिला - आरा
  29. नालंदा जिला - नालंदा
  30. औरंगाबाद जिला - औरंगाबाद
  31. नवादा जिला - नवादा
  32. मधेपुरा जिला - मधेपुरा
  33. जमुई जिला - जमुई
  34. किशनगंज जिला - किशनगंज
  35. कैमूर जिला - भभुआ
  36. जहानाबाद जिला - जहानाबाद
  37. शेखपुरा जिला - शेखपुरा
  38. अरवल जिला - अरवल

बिहार के कुल 9 प्रमंडल एवं मुख्यालय


पटना प्रमंडल : 6 जिले

  • मुख्यालय : पटना
  1. पटना 
  2. नालंदा 
  3. रोहतास
  4. कैमूर
  5. भोजपुर
  6. बक्सर

मगध प्रमंडल : 5 जिले

  • मुख्यालय : गया

  1. गया
  2. जहानाबाद
  3. अरवल
  4. नवादा
  5. औरंगाबाद

भागलपुर प्रमंडल : 2 जिले

  • मुख्यालय : भागलपुर

  1. भागलपुर
  2. बांका

तिरहुत प्रमंडल : 6 जिले

  • मुख्यालय : मुजफ्फरपुर

  1. मुजफ्फरपुर
  2. सीतामढ़ी
  3. शिवहर
  4. पूर्वी चंपारण
  5. पश्चिमी चंपारण
  6. वैशाली

दरभंगा प्रमंडल : 3 जिले

  • मुख्यालय : दरभंगा

  1. दरभंगा
  2. मधुबनी
  3. समस्तीपुर

कोसी प्रमंडल : 3 जिले

  • मुख्यालय : सहरसा

  1. सहरसा
  2. सुपौल
  3. मधेपुरा

पूर्णिया प्रमंडल : 4 जिले

  • मुख्यालय : पूर्णिया

  1. पूर्णिया
  2. अररिया
  3. किशनगंज
  4. कटिहार

सारण मंडल : 3 जिले

  • मुख्यालय : सारण

  1. सारण
  2. सिवान
  3. गोपालगंज

मुंगेर प्रमंडल : 6 जिले

  • मुख्यालय : मुंगेर

  1. मुंगेर
  2. लखीसराय
  3. शेखपुरा
  4. जमुई
  5. खगड़िया
  6. बेगूसराय


बिहार के 38 जिला का नाम Hindi PDF

अगर आप बिहार के 38 जिला के नाम (Bihar ke jilo ke naam) इस लेख को offline पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए PDF LOGO पर क्लिक कर हिंदी Download करें धन्यवाद...
_______________________________
अपने दोस्तों में शेयर करें...