प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम डॉट इन में आपका स्वागत है पिछले लेख में 'भूकंप किसे कहते हैं' टॉपिक को विस्तार में पढ़ा था, आज इस लेख के माध्यम से 'पर्वत (Mountains)' के बारे में विस्तार से जानने वाले है जिसके अंतर्गत हम पर्वत किसे कहते हैं | पर्वत कितने प्रकार के होते हैं | पर्वत की विशेषताएं इत्यादि टॉपिक कवर करेंगे जो निम्नलिखित इस प्रकार हैं:-


पर्वत (Mountains) :− पर्वत पृथ्वी सतह की प्रकृति ऊंचाई है। पर्वत के शिखर छोटा एवं आकार में चौड़ा होता है। यह आसपास के क्षेत्रों में काफी ऊंचा होता है कुछ पहाड़ बादलों से भी ऊंचा होते हैं। जैसे-जैसे आप ऊंचाई पर जाएंगे जलवायु ठंडी होती जाएगी।

कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाले बर्फ की नदियां होती है जिसे हिमानी कहते हैं। यहां कुछ ऐसे पर्वत भी होते हैं जो समुद्र के भीतर होते हैं तथा जिन्हें आप नहीं देख सकते हैं। कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं। वहां का धरातल खड़ी ढाल होता है तथा कृषि योग्य भूमि की कमी होती है।


पर्वत किसे कहते हैं | What is Mountains

भूमि का ऐसा भू-भाग जो निकट के धरातल से अत्याधिक ऊंचाई में उठा हो, या तो अकेले ऊंचा हो अथवा श्रेणी में अथवा श्रृंखला में हो, उसे पर्वत कहते हैं।
Mountain pic image, what is Mountains, पर्वत किसे कहते हैं

  • कुछ भुगोलवेता 600 मीटर से अधिक की ऊंचाई को पर्वत कहते हैं जबकि उससे नीचे के उठे भाग को पहाड़ियां की संज्ञा देते हैं।
  • समस्त भूपटल के लगभग 26% भाग पर पर्वत एवं पहाड़ियां हैं जो भूपर्पटी के द्वितीय श्रेणी के उच्चवच है।


पर्वत निर्माण के सिद्धांत

  • प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत − हैरी हेंस एवं मैकेंजी
  • भू-संतति सिद्धांत − कोबर
  • तापीय संकुचन सिद्धांत − जेफ्रीज
  • संवहन तरंग सिद्धांत − होम्स
  • महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत − वेगनर
  • रेडियो एक्टिविटी सिद्धांत − जोली


पर्वत के प्रकार | Types of Mountains

वैसे कई भूगोलवेता ने पर्वत को अपने अनुसार विभाजन कर अध्ययन किया है उन्ही में से आज हम मुख्य: तीन आयु के आधार पर, उत्पत्ति के आधार पर, पर्वत निर्माण कार्य काल के आधार पर वर्णन किया है जो लिखित है:-


आयु के आधार पर :-

आयु के आधार पर पर्वत को दो मुख्य भागों में बांटा गया है जो निम्नलिखित हैं−

  1. प्राचीन पर्वत (Old Mountains)
  2. नूतन पर्वत (Young Mountains)

1. प्राचीन पर्वत (Old Mountains) :− जिस पर्वत का निर्माण तीन करोड़ वर्ष पहले महाद्वीपीय विस्थापन युग से पहले हुआ हो उसे प्राचीन पर्वत कहते हैं जैसे :− पेनाईन (यूरोप), अल्पेशियन (अमेरिका), अरावली (भारत)

2. नूतन पर्वत (Young Mountains) :− जिस पर्वत का निर्माण तृतीय युग में प्लेटो के अभिसरण से हुआ है उन्हें नवीन वलित पर्वत कहते हैं जैसे :− हिमालय, रॉकी, इंडीज, आल्पस आदि

उत्पत्ति के आधार पर :-

उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों को मुख्य: चार भाग में बांटा गया है जो निम्नलिखित हैं−
  1. वलित या मोड़दार पर्वत (Fold Mountains)
  2. ब्लॉक या अवरोधी या खंड पर्वत (Block Mountains)
  3. ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountains)
  4. अवशिष्ट पर्वत (Residual or Relicts Mountains)

1. वलित या मोड़दर पर्वत (Fold Mountains) :- पृथ्वी की विवर्तनिक शक्तियां जैसे- दबाव, संपीडन, उभार आदि के कारण चट्टानों के स्तर में व्यापक मूल्यांकन का विकास होने से ये पर्वत 30 मिलियन वर्ष पूर्व बने हैं। एंडीज पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे बड़ी वलित पर्वत का उदाहरण है।

उदारहरण : हिमालय (भारत), आल्पस (यूरोप), रॉकी (उत्तरी अमेरिका), एंडीज (दक्षिणी अमेरिका)


2. ब्लॉक या अवरोधी या खंड पर्वत ( Block Mountains) :− धरातलीय भागों में दरारे या भ्रंश पड़ने पर धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता है व कुछ नीचे धंस जाता है तो ऊंचे ऊंचे भाग को ब्लॉक पर्वत(Block Mountains) कहते हैं और बीच में धंसे से भाग को रिफ्ट घाटी (Rift Valley) कहते हैं इन पर्वतों का सिर्फ समतल होता है।

उदाहरण : वासजेस (फ्रांस) तथा ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी), विंध्याचल व सतपुड़ा (भारत)

नोट :− दो दरारों के बीच वाले भू-भाग के नीचे धंस जाने से भ्रंस घाटी का निर्माण होता है।
उदाहरण : राइन नदी घाटी (यूरोप), भारत की नर्मदा नदी, अफ्रीका की सबसे बड़ी भ्रंश घाटी, पाकिस्तान का साल्ट रेंज।

• कैलिफोर्निया का सियरा नेवादा विश्व का सर्वाधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत है।

3. ज्वालामुखी पर्वत (Volcanic Mountains) :- इस पर्वत का निर्माण ज्वालामुखी के उद्गार से निकलने वाले मिट्टी लावा आदि पदार्थों के जमाव से होता है। इस पर्वत की आकृति संकुनुमा में होती है इसकी सबसे ऊपरी भाग में किपनुमा गढ़ा होता है जो क्रेटर कहलाता है।

उदाहरण : माउंट फ्यूजीयामा (जापान), विसुवियस (इटली), चिंबोराजो एवं कोटोपैक्सी (इंडीज दक्षिण अमेरिका), चिल्ली का अकांकुआ, हवाई दीप समूह का मोना लोहा पर्वत, बर्मा का पोपा।

4. अवशिष्ट पर्वत (Residual or Relicts Mountains) :−  अपछायन तथा अपरदन के कारकों जैसे- नदी आदि द्वारा अपघटित पर्वतों को अवशिष्ट पर्वत कहते हैं। 

भारत का अरावली पर्वत विश्व के सबसे पुराने वलित पर्वतों में गिना जाता है इसकी सबसे ऊंची चोटी माउंट आबू के निकट गुरु शिखर है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1722 मीटर है।

उदहारण : विंध्याचल, अरावली, सतपुड़ा, नीलगिरी, पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट (भारत), हाइलैंड्स (स्कॉटलैंड), कैट्सकिल (न्यूयॉर्क), सियरा (स्पेन) अल्पेजियन (अमेरिका)


पर्वत निर्माणकारी काल के आधार पर:−

1. प्री कैरीबियन पर्वत :− प्रारंभिक कैंब्रियन युग में निर्मित पर्वत जैसे अरावली (गोंडवाना लैंड), स्कैंडिनेविया (अंगारा लैंड) आदि

2. कैलिडोनियम पर्वत :− पूरा जीवी काल में बने पर्वत जैसे अप्लेशियन (USA), 

3. हरसिनियम पर्वत :− उत्तर पूर्वी काल में बने पर्वत जैसे जैसे पेंटागोनिया (दक्षिण अमेरिका), ड्रेंकेंसबर्ग (अफ्रीका), ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी) आदि

4. अल्पाइन पर्वत :− टर्सियारी काल में बने नवीन मोड़दार पर्वत जैसे रॉकी, हिमालय, आल्पस आदि

पर्वत की विशेषताएं | Properties of Mountains

पर्वत बहुत लाभदायक होते हैं। पर्वत जलसंग्रह होते हैं। बहुत सी नदियों का स्रोत पर्वतों में स्थित हिमानीयों से होता है। जलाशयों के जल को लोगों तक पहुंचाया जाता है। पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पनबिजली निर्माण में भी किया जाता है। नदी घाटी तथा वैदिक काल में कृषि के लिए उपयुक्त होते हैं। पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां तथा जीव जंतु में पाया जाते हैं।  सैलानियों के लिए पर्वतीय भाग उपयुक्त स्थान माने जाते हैं वे पर्वतों की यात्रा उनकी प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए करते हैं। विभिन्न प्रकार के खेल जैसे− पैराग्लाइडिंग, हैंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग पर्वतों में प्रचलित है।

प्रमुख पर्वत चोटियां | Major Mountains Peaks


पर्वत का नाम महाद्वीप देश पर्वत श्रेणी ऊंचाई (मी.)
माउंट एवरेस्ट  एशिया  नेपाल तिब्बत  हिमालय 8,850
गॉडविन ऑस्टिन, के2  एशिया  भारत  काराकोरम 8,611
कंचनजंगा  एशिया  नेपाल तिब्बत  हिमालय 8,598
लहोत्से  एशिया  नेपाल चीन  हिमालय 8,501
मकालु  एशिया  तिब्बत नेपाल  हिमालय 8,481
धौलागिरी  एशिया  भारत  हिमालया 8,172
नंगा पर्वत  एशिया  भारत  हिमालय 8,126
नंदा देवी  एशिया  बोलीविया  हिमालय 7,817
ईलामपु  दक्षिणी अमेरिका  अलास्का  इंडीज 7,014
मैंकिले  उत्तरी अमेरिका  ---  रॉकी 6,194
माउंट इलियास  उत्तरी अमेरिका  ---  रॉकी 5,944
आरारात  एशिया  फ्रांस  काकेशस 5,156
माउंट ब्लैंक  एशिया  ---  आल्पस 4,810

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तो आज हम इस लेख के माध्यम से पर्वतों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया हूं इसके अंतर्गत यह जानने का प्रयास किए जैसे− पर्वत किसे कहते हैं | पर्वत कितने प्रकार के होते हैं | पर्वत की विशेषताएं | प्रमुख पर्वत चोटियां, जो आपके जानकारी के लिए महत्वपूर्ण है ऐसी ही नई-नई जानकारियां के लिए माय नियर एग्जाम डॉट इन को विजिट करते रहे धन्यवाद..

इसे भी पढ़े:-